जन्माष्टमी पर मंदिर में की सजावट
शेषशायि आचार्य मंदिर में भगवान को ध्वजा एवं पोशाख चढ़ाई
आलीराजपुर ---जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष पर शेषशायी आचार्य मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई।
भक्ति कृष्णकांत कोठारी बब्बू भैया के परिवार की ओर से शेर शायरी आचार्य मंदिर में भगवान की ध्वजा पोशाक चढ़ाई गई। इस धोरण बब्बू कोठारी के निवास स्थल से मंदिर तक गाजी बजे के साथ चल समारोह के द्वारा पोशाक को मंदिर तक ले जाया गया।
मंदिर पर ध्वज एवं पोशाक की पूजा अर्चना करने के बाद भगवान को चढ़ाई गई। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।
मीडिया प्रभारी कृष्णकांत मीडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को 6:00 बजे आचार्य मंदिर में कृष्णकांत कोठारी के जन्मदिन के अवसर पर तुलसी अर्चना की गई। 1000 श्लोक का वाचन किया गया। उसके बाद महारथी हुई एवं गोष्ठी प्रसादी का वितरण हुआ। इस दौरान मंदिर में उपस्थित भक्तों द्वारा संगीत के साथ भजनों की लगातार प्रस्तुति दी जाती रही और भक्त भजनों के आनंद में झूमते हुए दिखाई दिए।