असाडा राजपूत समाज के क्षत्रिय युवा मंच का गठन
हिमांशु अध्यक्ष, तनिष्क सिंह महासचिव चुने गए
आलीराजपुर --असाडा राजपूत समाज के क्षत्रिय युवा मंच के गठन के लिए महाराणा प्रताप भवन पर विशेष सभा का आयोजन सभापति राजेश राठौर एवं समाज अध्यक्ष मानेंद्र सिंह गहलोत एवं उपाध्यक्ष राजेश आर वाघेला की उपस्थिति में किया गया,
जिसमें सर्वानुमति से सुधांशु सिंह चंदेल अध्यक्ष बनाए गए।
समाज के मीडिया प्रभारी उमेश सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में मंचासिन अतिथियों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर दीप प्रज्जलन के साथ माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में सभापति राजेश राठौर का सभापति के रूप में 6 माह का कार्यकाल पूरा करने पर उन्हें समाज की कार्यकारिणी के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने समाज की गतिविधियों में युवाओं की भूमिका एवं उनके उत्तरदायित्व के संदर्भ में बताते हुए कहा कि युवा ही समाज के विकास की धुरी है।मीडिया प्रभारी उमेश वर्मा ने कहा कि इसके पश्चात क्षत्रिय युवा मंच की कार्यकारिणी के गठन के लिए सर्वानुमति से अध्यक्ष सुधांशु सिंह चंदेल,उपाध्यक्ष तुषार सिंह तंवर, महासचिव तनिष्क सिंह वाघेला,सचिव प्रद्युमन सिंह पवार, सह सचिव ओमी पवार, क्रीड़ा सचिव नमनराज सिंह राठौर ,सांस्कृतिक सचिव अनुराज सिंह राठौर,कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह वाघेला को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया।
क्षत्रीय युवा मंच के पदाधिकारीयो को समाज की कार्यकारिणी एवं उपस्थित समाज जनों द्वारा बधाई दी।
इस दौरान चीतल पवार,सर्वेश सिसोदिया,राहुल सिंह परिहार, अभिषेक वर्मा, दीपक सिसोदिया, नितिन सोलंकी, मृदुल चौहान, पलाश गहलोत, सारांश वाघेला, निशंक वाघेला, पुष्य परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।