भाजपा संगठन निर्वाचन कार्यशाला सम्पन्न



भाजपा संगठन निर्वाचन  कार्यशाला सम्पन्न
काश्मीर से धारा 370 हटा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी सच्ची श्रद्धांजलि---मुकाती
आलीराजपुर---- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। भाजपा जो करती है, वही करती भी है। हम सबके लिए गौरव की बात है कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता है।
उक्त विचार भाजपा संगठन निर्वाचन के तहत जिला चुनाव प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती ने जिला भाजपा पर आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहे।


भाजपा नेता मुकाती ने कहां कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, और पार्टी के मूल सिद्धांतों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व हमारे पांच निष्ठा ही हमारे लिए संगठन के सूत्र हैं, जिनके बल पर भाजपा भारत ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है।
 इसी का परिणाम है कि आज देश के साथ 20 राज्यों में सरकार हैं जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद के जिस पर, गरीब वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोच को देखकर किए गए कार्य है। निर्वाचन अधिकारी मुकाती ने कहा है कि 9 नवंबर तक सभी मंडलों की कार्यशाला आयोजित कर ली जाए वही 14 से 22 नवंबर तक स्थानीय समिति का गठन किया जाए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद अनीता नागरसिंह चौहान ने कहा कि जब संगठन पर्व चल रहा था तो सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर सदस्यता अभियान के कार्य को संपन्न किया ।वही हम लोगों से प्रदेश नेतृत्व से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जानकारी ली  जा रही थी कि आपके द्वारा अभी तक कितने सदस्य बनाए गए हैं।
 मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे जिले के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के चलते सदस्यता अभियान में आलीराजपुर जिला प्रदेश के 10 अग्रणी जिलों में से एक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल ने बताया कि जोबट विधानसभा में प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य का 60% वहीं अधिराजपुर विधानसभा में 110% कार्य कर लिया गया है, जो एक उपलब्धि है।
कार्यशाला को भाजपा नेता किशोर शाह और शैलेश दुबे ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला में मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form