निस्तार तालाब भूमिपूजन और डीपी उद्घाटन पर बोली जिला पंचायत अध्यक्ष---
भाजपा का लक्ष्य आम लोगो का जीवन स्तर ऊपर उठना--
आलीराजपुर--- भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे दिल्ली की हो या प्रदेश की भाजपा का एक ही लक्ष्य है आम जनता के जीवन स्तर को कैसे ऊपर उठाया जाए। इसलिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राही मुलक योजनाओं के साथ विकास कार्यों के लिए सरकार ने हमेशा अपने खजाने खोल के रखे हैं।
उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष में ग्राम अट्ठा में डीपी के उद्घाटन और निस्तार तालाबो के भूमि पूजन के अवसर पर कहे।
सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले में विकास कार्य को गति मिल रही है। इसी तारतम्य में अनुसूचित जनजाति बस्ती विकास से 5 लाख48 हजार रु की लागत से ग्राम अठ्ठा में डीपी का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही बड़ी सिरखडी में 39 लाख 82 हजारका निस्तार तालाब, अठ्ठा में 39 लाख 94 हजार का निस्तार तालाब, आरएसएम निर्माण 29 लाख अठ्ठा ,निस्तार तालाब छीनकी 39 लाख 90 हजार,का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राय सिंह भाई, सोंडवा जनपद अध्यक्ष रेवली गरासिया, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, मण्डल अध्यक्ष गोविंद अवासिया दिलीप चौहान,बिना डावर, रमेश भाई, सरपंच नानाजी पराड, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।