आधुनिक तीरंदाजी स्टेडियम का सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण



तीरंदाजी हमें हमारे पूर्वजों से मिली, बच्चे आधुनिक तीरंदाजी कला में निपुण होकर जिले का नाम रोशन करें~ मंत्री नागर सिंह चौहान
आलीराजपुर- तीरंदाजी कला हमें हमारे पूर्वजों से मिली है। फर्क इतना है हमारे पूर्वज परंपरागत धनुष बाण से तीरंदाज करते हैं, लेकिन अब से विद्यालय में पढ़ने वाले बेटी बेटे को आधुनिक तीरंदाजी के तरकश के साथ प्रशिक्षण मिलेगा। यह हमारे जिले का सौभाग्य है।


उक्त विचार मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने जोबट तहसील के ग्राम खारी में 137 लाख रुपए से निर्मित विश्व स्तरीय तीरंदाजी खेल स्टेडियम का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअल लोकार्पण करने के बाद हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे।
मंत्री चौहान ने कहा कि इस स्टेडियम के माध्यम से बच्चों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। ताकि वे तीरंदाजी के क्षेत्र में आधुनिक साजो शस्त्र और तकनीकी के साथ होकर देश- प्रदेश में जिले का नाम गौरवान्वित करें।
प्रतिभा निखारने का अच्छा मंच मिला~~कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि यहां अपना खेल दिखाने के लिए आपको एक मंच मिला है, और इस मंच का उपयोग कर आप अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करें।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि धनुष विद्या प्राचीन विद्या है, और आधुनिक युग में खेल के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। तीरंदाजी कला एक बहुत अच्छी कला है। मनुष्य को एकाग्र होना सिखाती है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल का हम सबके जीवन में महत्व होता है और इस जिले के लिए एक स्टेडियम जिस पर आप लोग आर्चरी जैसा खेल की तैयारी कर सकते हैं। वस्तुत का तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है पहले बैलेंस बनाकर रखना दूसरा मां की शांति और तीसरा धैर्य के द्वारा अच्छा निशानेबाज बन जा सकता है।
स्टेडियम देख मन अभिभूत हुआ~
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने कहा है कि हमारे क्षेत्र में तीरंदाजी का स्टेडियम देखकर मन बहुत अभिभूत हो रहा है। यह आधुनिक स्टेडियम निश्चित ही हमारे छात्र छात्राएं को आधुनिक तीरंदाजी कला का बेहतर प्रशिक्षण देगा जो हमारे जिले की प्रतिभाओं के लिए गौरव का विषय बनेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर सिंह, प्रभारी अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह बघेल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर,खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ज्योति राजपूत नीलोफर बीरबल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कविता वाणी ने और आभार जिला के अधिकारी संतरा निनामा ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form