कोरोना कर्मवीरो को सौंपा अलंकरण
कोरोना काल की भयावहता में भी पुलिस ने दिया सेवा का उदाहरण==मंत्री चौहान
आलीराजपुर--कोरोना काल जैसी डरावनी भयावहता के बावजूद जिला पुलिस ने जो सेवा, समर्पण के साथ मानवता का भाव दिखाया, वह सराहनीय है।
उक्त विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कोरोना कल में मानवता और सेवा का जज्बा दिखाने वाले जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक अलंकरण से सम्मानित किया गया।
मंत्री चौहान ने कहा कि गुजरात राज्य की सीमा जिले से लगी होने के चलते लगभग 44 हजार लोगों को सुरक्षित सीमा पार करवार कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करते हुए उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। कोरोना महामारी के दौरान स्वयं के परिवार के सदस्यों की कई जाने गई। जिले से एक विधायक के साथ कई व्यक्तियों की मृत्यु से परिवारों के बिखरने के दुःख का दर्द झेलते लोगो को आपदा की इस घड़ी में अपनी सेवा को ऊपर रख कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण दिया।
उल्लेखनीय हे कि मध्यप्रदेश शासन कोरोना काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के लगभग 39 हजार 1 सो 85 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची जारी की थी,जिनमें जिले से 142 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, जोबट विधायक सेना पटेल, कलेक्टर अरविंद बेडेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भाजपा जिला अध्यक्ष परवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
कार्यक्रम को कलेक्टर अरविंद अंबेडकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास परवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र तंवर एवं आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने माना।