दिल्ली जीत से बोराये भाजपाई,की आतिशबाजी



दिल्ली जीत से बोराये भाजपाई,की आतिशबाजी
 मोदी सरकार के जनहितैषी कार्यों पर लगी जनता की मोहर ~~मोदी
आलीराजपुर~~लंबे अरसे के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों पर जयघोष  करते हुए जमकर आतिशबाजी की।
 उत्साहित कार्यकर्ताओं में उल्लास का रंग भरते हुए नगर मंडल अध्यक्ष  गिरिराज मोदी ने कहा की दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी सरकार के विकास कार्यों की जीत है। मोदी सरकार गरीब कल्याण और आमजन के साथ सभी वर्गों की चिंता करने वाली सरकार है। 
भारत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। फलस्वरूप विश्व में भारत का मन बढ़ रहा है। 
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर शाह ने कहा कि दिल्ली की जीत मोदी सरकार की साफ नीतियों पर जनता के खरे विश्वास पर उतारने के चलते भाजपा को बड़े रूप में समर्थन मिला। केजरीवाल की सरकार नौटंकी बाज थी और झूठ बोलकर जनता को पिछले कई सालों से भ्रमित करती आ रही थी।
ये थे उपस्थित~~~इस दौरान सोंडवा जनपद उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडीया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रितेश डावर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंटू शाह कार्यालय मंत्री अभिषेक गहलोत, राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित शाह, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद राजीव शाह,  राजेंद्र मोदी, रितेश राठौर, आनंद सोलंकी, सनी गोस्वामी, हिमांशु चंदेल, कपिल मेहता, कल्पेश, विरल मोदी, प्रवीण परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा की उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form