सहयोग महिला मंडल के तत्वाधान में
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर उत्साह से मनाया गया फाग उत्सव
आलीराजपुर~~
अस्पताल मार्ग स्थित सहयोग कॉलोनी में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सहयोग महिला मंडल के तत्वावधान में फाग उत्सव का रंगारंग आयोजन श्रद्धा पूर्वक किया गया।
फाग उत्सव आयोजन में चारभुजा कॉलोनी की महिला मंडल की सदस्याओं ने भी भाग लिया।फाग उत्सव अपराह्न 3 बजे आरंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
इस दौरान महिलाओं ने फाग के गीत सहित भगवान श्री कृष्ण की भक्ति के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी जिस पर उपस्थित महिलाएं भक्ति में भाव विभोर होकर नृत्य करने लगी। नर्मदेश्वर महादेव शिव लिंग का हल्दी कंकु व रंगों से आकर्षक श्रंगार किया गया।
मंदिर परिसर में बालमुकुंद जी की भी मूर्ति रखकर सजावट की गई। महिला मंडल की अमिता जोशी ने ढोलक पर पूरे समय शानदार प्रस्तुति दी। रंग गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेली गई। अंत में आरती उतार कर प्रसादी वितरण के साथ फाग उत्सव का समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग महिला मंडल की प्रमुख सुनीता कसेरा, अनीता शर्मा, मधु शर्मा, प्रतिभा पंचोली, रेखा पंवार, शीतल जोशी, रानी सेन, किर्ती जोशी, प्रियांशी गुप्ता, सुशीला बैस, सुषमा बैस, आदि ने सराहनीय योगदान दिया। उत्सव में माधुरी गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, मंजू गुप्ता, ममता पंवार सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।