टी ई टी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने ठोकी ताल
बड़ी संख्या में आए शिक्षकों ने की नारेबाजी, सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन
आलीराजपुर -- टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के आदेश के बाद से ही शिक्षको में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षकों के विभिन्न संगठनों के आव्हान पर संघ के जिला संयोजक राजेश आर वाघेला के नेतृत्व में टीईटी परीक्षा के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
प्रदेश संगठन के निर्देश के बाद जिले के स्थानीय संगठन के आव्हान पर बड़ी संख्या में रामदेव मंदिर समाधि स्थल पहुंचे। जहां संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक आवाज बनते हुए टीईटी परीक्षा के विरोध में संबोधन दिया।
इस दौरान शिक्षक जमकर नारेबाजी करते दिखे।
इसके पश्चात शिक्षक रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम निधि मिश्रा को सौंपा।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने शिक्षकों के बीच जाकर उन्हें नियमित स्कूल जाने की समझाइए देने के साथ कर्मचारियों की परामृष्ट्रीय की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया।
लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय के दो मार्च 26 को लाखों शिक्षकों को टी ई टी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आदेश के विरोध में पूरे प्रदेश मे ज्ञापन सौंपे जा रहे है।
ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य टी ई टी परीक्षा से जुड़ी हुई विसंगतियो एवं शिक्षकों के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात की ओर शासन का ध्यान आकर्षण करना है l मध्य प्रदेश सरकार से अन्य राज्यों की तरह शिक्षकों के हित में, सुप्रीम कोर्ट में पुनः विचार याचिका दायर करने की मांग की गई है। ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने कहा यदि शासन शीघ्र सकारात्मक परिणाम नहीं देता है, तो शिक्षक समाज में इससे आक्रोश फैलेगा और शिक्षक उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा l पीएमयूएम जिलाध्यक्ष भंगूसिह तोमर एवं राज्य कर्मचारी संघ जिला सचिव लालसिंह डावर ने कहा शिक्षकों की सेवा अवधि के 25 वर्ष से भी अधिक हो चुकी हैं, जब भर्ती हुई थी तब नियम शर्तों में टी ई टी परिक्षा का कोई उल्लेख नहीं किया गया था,अब इस तरह की परीक्षा लेना उनके साथ अन्याय होगा l कार्यक्रम को शरद क्षीरसागर, आजाद अध्यापक संघ जिला अध्यक्ष मनीष भावसार, आज़ाक्स जिलाध्यक्ष रतनसिंह डावर, अपाक्स के राकेश राठौर कविता वाणी, जयश्री गेहलोत,हेमेंद्र गुप्ता, राकेश डावर, शंकर हरवाल, सुरला चौहान ने भी संबोधित किया l
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे शिक्षक, अध्यापक उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन अंजीस वाघेला ने किया आभार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विद्या विद्या बनडोर ने माना l