यात्रा पहुंची आलीराजपुर --

इंदिरा ज्योति यात्रा पहुंची आलीराजपुर नेताओं ने किया स्वागत
इंदिरा गांधी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना
आलीराजपुर --
देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जीवन, उनके ऐतिहासिक निर्णयों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही “इंदिरा ज्योति यात्रा” बुधवार को आलीराजपुर पहुँची।
 यह यात्रा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विभिन्न जिलों से होते हुए 19 नवंबर को जयपुर में समाप्त होगी।
जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत बोरखड़ स्थित पटेल फार्म हाउस से विधिवत रूप से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव भास्कर राव रोकड़े के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में  जोबट विधायक सेना महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, सुरेश शारडा, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भाबर, नगर सिंह वसुनिया, सुर सिंह, कमलेश पचाया, मदन डावर, ज्ञान सिंह मुजाल्दा, सब्बीर बोहरा सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यात्रा का स्वागत करते हुए अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर “चलें रामराज्य की ओर” के संदेश के साथ यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ रवाना होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और वातावरण जयघोषों से गूंज उठा।
इस दौरान विधायक सेना महेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में मजबूत नेतृत्व और निर्णायक फैसलों के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य इंदिरा गांधी के विचारों, उनके योगदान और उनकी नीतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रहित के लिए लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
यात्रा के साथ चल रहे लेखक एवं विचारक भास्कर राव रोकड़े (गुरुदेव) ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष को “सृजन वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान अब तक 108 से अधिक छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में “चलें रामराज्य की ओर” अभियान की भी शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में जनजागरण करना है।
यह यात्रा 6 जनवरी 26 से प्रारंभ हुई है, और लगातार विभिन्न जिलों से होते हुए आलीराजपुर पहुंची। मालवा एवं निमाड़ अंचल के जिलों का भ्रमण करने के बाद  यह चंबल क्षेत्र की ओर जाएगी।
 इस अभियान के प्रथम चरण का समापन 31 मई को सागर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form