आंगनवाड़ी भवनों की मिली स्वीकृति

मंत्री सांसद के प्रयासों से जिले को 131आंगनवाड़ी भवनों की सौगात
आलीराजपुर --जिले में आंगनवाड़ी भवन विहीन केंद्रों के लिए मंत्री ,सांसद के प्रयासों के चलते प्रदेश सरकार द्वारा 131आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति मिली है।
विधायक प्रतिनिधि गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अभाव में खराब स्थिति में संचालित हो रहे थे जिसके चलते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान और सांसद अनीता नगर सिंह चौहान ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराते हुए दोनों की स्वीकृति देने का अनुरोध किया था फल स्वरुप जिले  में 14 करोड़ 69 लाख से की लागत से 131भवन की स्वीकृति मिली है।
कहा बनेंगे नए भवन --
आलीराजपुर विकासखंड में 20,उदयगढ़ विकासखंड में 23, कट्ठीवाड़ा विकासखंड में 8, आजाद नगर विकासखंड में 4,जोबट विकासखंड में 16 और  सोंडवा विकासखंड में 60 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण होगा।
जिले में मिले आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति के लिए भाजपा नेताओं कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने बहुत व्यक्त करते हुए मंत्री चौहान,विभागीय मंत्री भूरिया, सांसद श्रीमती चौहान के साथ मुख्यमंत्री का आभार माना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form