टीबी मुक्त भारत संकल्प अभियान में
आजादनगर में लगा जनकल्याण शिविर
आजादनगर --देश को टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर में 100 दिवसीय कैंपेन के अंतर्गत जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में लगभग 35 लोगों के एक्स-रे करते हुए संदिग्ध मरीजों को उपचार दिया गया।
मुहिम के अंतर्गत क्षेत्र के 15 अत्यधिक संवेदनशील ग्रामों को चिन्हित कर संभावित टीबी मरीजों के डिजिटल एक्सरे और बलगम सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है।
आजाद नगर बीएमओ डॉक्टर राहुल जायसवाल ने इस दौरान बताया कि शिविर शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर तब के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें त्वरित उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर में आए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान संभावित लक्षणों वाले 35 मरीज के डिजिटल एक्स-रे किए गए।
डॉ जायसवाल ने जन जनकल्याण शिविर के माध्यम से आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 100 दिवसीय यह अभियान ग्रामीण अंचलों में टीबी को जड़ से खत्म करने में मिल का पत्थर साबित होगा। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी है, रात में बुखार आता है,भूख कम लगती है या लगातार वजन कम हो रहा है तो वह इसे सामान्य बीमारी ना समझे। इन लक्षणों वाले लोग तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर मुफ्त जांच करते हुए उसका उपचार कराए।
इस रोग से संक्रमित मरीज घबराएं नहीं क्योंकि टीबी पूरी तरह से साध्य है और समय पर उपचार से इसका उन्मूलन संभव है।
जन कल्याण शिविर में जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, बी ई ई अरविंद बैरागी, के के सोलंकी, आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर उपस्थित रहे।