दतिया उपचुनाव में कांग्रेसियों ने जीत का मनाया जश्न

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, कांग्रेसियों का जश्न, की आतिशबाजी, बाटी मिठाई
जनता ने लोकतंत्र और जनहित के पक्ष में दिया जनादेश-- महेश पटेल 
आलीराजपुर ---दतिया विधानसभा  उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की एवं मिठाई बाटी।इस दौरान कांग्रेस नेता महेश पटेल ने इस जीत को लोकतंत्र और जनहित के पक्ष में जनता द्वारा दिया जनादेश करार दिया। 
जैसे ही मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की सूचना बाहर आई वैसे ही समूचे अंचल के कांग्रेसियों में उत्साह की लहर दौड़ गई ।जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेता महेश पटेल और पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए  दूसरे को मिठाई खिलाई। 
इस दौरान कांग्रेस नेता महेश पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि दतिया की जनता ने लोकतंत्र और जनहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जनता ने अपना निर्णय सुनाया है। यह परिणाम प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। 
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि जनता विकास, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों पर मतदान कर रही हैं। तथा कांग्रेस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि युवाओं ने इस चुनाव में परिवर्तन का संदेश दिया है,और आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस और अधिक मजबूती से उभरेगी।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस की नेता एवं सरपंच कैलाश चौहान, भुवान बामनिया, युवा नेता चीतल पवार, आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष अंगर सिंह चौहान, जनपद सदस्य विक्रम चौहान, संजू चौहान, सरपंच रितेश बघेल, उंडारी सरपंच भंगू अजनार, गड़ात सरपंच प्रदीप रावत, सोलिया सरपंच पाताल सिंह, सोनू वर्मा, प्रकाश पटेल, मालसिंह सहित विभिन्न ग्रामों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form