कबड्डी,तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी



प.दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा करा रही तीरंदाजी और कबड्डी प्रतियोगिता
आलीराजपुर~~ भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा एवं भारतीय जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला भाजपा नगर के राजवाड़ा परिसर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय तीरंदाजी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है।

 
नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं की प्रतिभा निखारने के साथ खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय सांसद अनीता चौहान के निर्देशन में उक्त प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 
नगर मंडल अध्यक्ष मोदी ने बताया कि 17 से 20 फरवरी तक तीरंदाजी एवं कबड्डी खेल का आयोजन किया जा रहा है। तीरंदाजी प्रतियोगिता इकदिवासी रखी गई है, जो सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। वही कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शाम 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। 
कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता को 21 हजार रु, उपविजेता को ₹15 हजार रु मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान द्वारा दिए जाएंगे। 
तीरंदाजी के विजेता को₹2100 द्वितीय विजेता को 1100 एवं प्रति को ₹500 की राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सटीक निशानेबाज को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form