नवचेतना मंडल पहुंची प्रकृति की वादियों में

नवचेतना मंडल पहुंचा बाबा ईश्वर प्रकृति की वादियों में
 किया शिव पूजन,लगाए पेड़,चलाए झूले,झूमे बाबा के भजनों में


आलीराजपुर~~बरसते पानी में नव चेतना मंडल की महिला टीम कट्ठीवाड़ा विकासखंड के ग्राम सोरवा में प्रकृति की वादीयो में स्थित बाबा ईश्वर  मंदिर में पहुंचे। 
मंडल अध्यक्ष नीलम गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर मंडल की सदस्यों ने बाबा ईश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ, अभिषेक करते हुए शिव आराधना की।


मंडल सचिव नीतू सोलंकी ने बताया कि महिला सदस्यों में हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। हरे भरे जंगल के पेड़ पर लगाए झूले का आनंद लिया। इसके साथ ही महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में बाबा भोले के भजनों की भक्ति के बीच संगीत की धुन पर झूमें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीलम गहलोत ने कहा कि सनातन धर्म में श्रावण मास की अद्भुत लीला है। संसार को रचने वाले भगवान भोलेनाथ भक्ति में रमने के लिय श्रावण महीने में बाबा ईश्वर के प्राचीन मंदिर में आकर बाबा को नमन करना हमें ऊर्जा से भर देता है। 
वहीं सचिव रितु सोलंकी ने कहा कि हरियाली अमावस्या के चलते साथी महिलाओं ने मंदिर प्रांगण मैं विभिन्न प्रजातियों के पौधे को रोप कर अपने पर्यावरण के प्रयासों को सार्थक किया। 
इस दौरान नवचेतना मंडल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form