असाडा राजपूत समाज चुनाव संपन्न



मानेंद्र सिंह अध्यक्ष उपाध्यक्ष राजेश अमित सह सचिव बने
आलीराजपुर~~असाडा राजपूत समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मानेंद्र सिंह गहलोत तो उपाध्यक्ष पद पर राजेश वाघेला चुने गए। वही संगठन के सह सचिव पद पर अमित भाटी निर्विरोध चुने गए थे।


निर्वाचन अधिकारी अविनाश वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के चुनाव में कल 711 मतदाता थे, जिनमें से 606 मत वैध पाए गए वहीं पांच मत अवैध घोषित किए गए।


वाघेला ने बताया कि समाज में 2 साल के अंतराल के बाद चुनाव संपन्न होता है इस बार हुए चुनाव में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के बीच चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें मानेंद्रसिंह गहलोत को 342 मत मिले वहीं राहुल सिंह परिहार को 264 मत मिले। इस तरह से अध्यक्ष पद पर मानेंद्र सिंह गहलोत 78 वोटो से विजय हुए तो उपाध्यक्ष पद पर राजेश आर वाघेला को 351 मत मिले दूसरे उम्मीदवार संजय वाघेला को 248 मत मिले इस तरह से 103 मतों से राजेश वाघेला विजय हुए। 
चुनाव चुनाव परिणाम आते ही गहलोत,वाघेला  समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई एवं आतिशबाजी करते हुए कुछ पुष्मलाओं से स्वागत किया।
बताते चले की समाज के संविधान के अनुसार दीपावली के दूसरे दिन नूतन वर्ष पर चुनाव संपन्न होते हैं। इस बार भी अध्यक्ष पद के साथ   कार्यकारिणी पद के लिए विभिन्न लोगों में उत्साह का वातावरण नजर आ रहा था। अध्यक्ष पद के पांच दावेदारों ने अपने फार्म जमा किए थे लेकिन निर्धारित तिथि को तीन दावेदारों में अपने फार्म वापस ले लिए। अध्यक्ष पद पर दो नाम होने के चलते चुनाव दिलचस्प हो चला था। अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के दावेदारों ने इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने का निवेदन करते दिखाई दिए।
विजय उम्मीदवारों को समाजजनों ने बधाई देते हुए समाज के विकास एवं समाज हित में कार्य करने की अपेक्षा की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form