बोरकुआ स्कूल के प्राचार्य का नवाचार--

बोरकुआ स्कूल प्राचार्य का नवाचार--
प्री बोर्ड परीक्षा में स्कूल के टॉपर से करवाया ध्वजारोहण


आलीराजपुर---- विद्यालयों के शिक्षक अगर छात्रों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करें तो इसके कई मायने निकलकर सामने आते हैं। विद्यालय के जिम्मेदारों के छोटे प्रयासों से ही छात्रों की  सोच विकसित होती है।


परिणामस्वरूप वह उत्साहित होता है। ऐसा ही कुछ बोरकुआ के प्राचार्य ने प्री बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं के दो प्रथम टॉपर से झंडा वंदन करवा कर एक तरफ से छात्रों को उत्साहित करते हुए उनमें एक संदेश देने का प्रयास किया कि आपकी मेहनत से अगर सफलता मिलती है,तो आपको इसी तरह के अन्य अवसर स्वयं को गौरवान्वित करने के मिलते हैं।
क्या है मामला--- जिले के एक स्कूल शासकीय हाई स्कूल बोरकुआ के प्राचार्य सत्येन्द्रसिंह  चावड़ा  के नवाचार के  चलते इस सत्र की प्री बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं के स्कूल के प्रथम दो टॉपर छात्र सन्तोष पिता हमला और कु रंजना पिता रामसिंह रावत से गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेघावी छात्रों से झंडा वंदन करवाया। 
 स्कूल प्राचार्य की इस छोटी सोच से विद्यालय के अन्य बच्चों को जरूर प्रोत्साहन मिलेगा कि वह आगे अपनी पढ़ाई अच्छे से करें तो उन्हें भी इसी तरह के अन्य कई अवसर मिलते रहेंगे। बहरहाल प्राचार्य के इस नवाचार की चर्चा से केवल विद्यालय का शिक्षक वर्ग ही नही अपितु ग्रामवासीयो के साथ  छात्रों में भी उत्साह का वातावरण देखा गया।
क्या बोले जिम्मेदार---छात्रों के उत्साहवर्धन के लिये ये छोटा प्रयास किया,ताकि छात्रों के बीच, मैं भी कर सकता हु, की भावना बलवती हो।
सत्येंद्र सिंह चावड़ा,प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल बोरकुआँ

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form