आधार अपडेट केम्प 27 से--

क्या आपकी आयु 18 से कम है,या फिर त्रुटि में सुधार करवाने है तो
आधारकार्ड अपडेट शिविर 27 से आरम्भ


आलीराजपुर--- क्या आपकी आयु 18 वर्ष से कम है और आपको आधार कार्ड बनाना है या आपके आधार कार्ड में हुई त्रुटि में सुधार करवाना है तो आधार अपडेट शिविर 27 फरवरी से तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय पर लगाए गए शिविरों में आप नवीन आधार कार्ड के साथ आधार में अपडेट करवा सकते हैं।


 जिले के निवासी के साथ स्कूल के  छात्र/छात्राएं जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है, वे नएआधार कार्ड बनवा सकते है। इसके साथ ही जिनके आधार बन चुके है, आधार में संशोधन  करवाना चाहते है,करवा सकते है।
ये दस्तावेज लगाने होंगे--
नए आधार कार्ड बनवाने या फिर आधार में संशोधन करवाने के लिये पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, प्रोफाईल पंजीयन, समग्र EKYC चि‌न्हित हितग्राहियों के आधार कार्ड में डेमोग्राफिक (नाम, जन्‍मतिथि , पता, मोबाईल नं. ई-मेल आईडी) अपडेशन बायोमेट्रिक अपडेशन आदि कार्य दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड में संशोधन करवा सकते है।
ये अभियान  जिले में 27 जनवरी  से 31 जनवरी 2026 तक कैम्प का आयोजन कर किया जाएगा
कहा कहा लगेंगे शिविर--- तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आलीराजपुर में शासकीय हाई स्कूल अंबारी, शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल अजंदा, चंद्र शेखर आजाद नगर (भाभरा) में शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेण्ड्री स्कूल, शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल बडा खुटाजा, जोबट में शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेण्ड्री स्कूल जोबट, कट्ठीवाड़ा ब्लॉक में शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल सोरवा, शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल कठठीवाडा, तहसील/ब्लॉक सोण्डवा में शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल उमराली, शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल छकतला, तहसील/ब्लाक उदयगढ में शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेण्ड्री स्कूल उदयगढ, शासकीय हाई स्कूल बड़ी जुवारी इत्‍यादि स्‍थलों पर कैंम्‍प का आयोजन किए जाएंगे।
कितना शुल्क है-- आधार अपडेट एवं नए आधार कार्ड बनाने के लिए शासन द्वारा राशि निर्धारित की गई है। शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 18 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड निशुल्क बनाये जाएंगे।
आधार एनरोलमेंट (0-18 साल) - मुफ़्त
डेमोग्राफिक्स अपडेट - 75/- रुपए 
अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (0-5 साल) - मुफ़्त
अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5-17 साल) - मुफ़्त
अन्य बायोमेट्रिक अपडेट - 125/- रुपए
 सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बनेंगे--     कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा आधार पंजीयन केन्द्र सुपरवाईजर को निर्देश देते हुए  कि कहा है कि आयोजित कैम्प  सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर UIDAI द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए उक्त आधार पंजीयन/संशोधन का कार्य  सुनिश्चित करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form