पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल--

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल
उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों का किया सम्मान
ये मात्र प्रमाणपत्र नही अपितु रक्षको का मनोबल बढ़ाना--रघुवंशसिंह


आलीराजपुर--- यह मात्र प्रमाण पत्र नहीं है,अपितु यह सम्मान आपकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। इस द प्रोत्साहन का उद्देश्य आपकी व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि करना ताकि भविष्य में भी आप जन सेवा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना सके।


उक्त विचार पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने गणतंत्र दिवस पर रक्षित केंद्र में आयोजित विशेष पुरस्कार वितरण समारोह में विभागीय कर्मचारी अधिकारी को संबोधित करते हुए कहे।



इस पुरस्कार कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने जिले के लगभग 150 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति समर्पण के प्रयासों के चलते सम्मानित किया गया।



दरअसल 2025 में जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले विभिन्न श्रेणियां के इस पुरस्कारो में अपराध एवं कानून व्यवस्था के अंतर्गत गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण के साथ प्रकरणों को ट्रेस करना  तकनीकी एवं नवाचार सीसीटीएनएस का सुचारू संचालन करते हुए साइबर जागरूकता अभियान ओर उनके कार्यो में नवीनता लाना।इसके अतिरिक्त लोक सुरक्षा के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास के साथ यातायात के सुचारू संचालन करने की श्रेणियां में अधिक कारों कर्मचारियों का चयन कर सम्मानित किया गया।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह की अभिनव सोच के चलते जिले में पहली बार उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के चलते उनमे काम करने की लालसा बढ़ेगी अपितु अन्य कर्मचारियों के बीच भी  अगले वर्ष सम्मानित होने के प्रयासों के चलते जिले की पुलिसिंग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस दौरान  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी अश्विन कुमार, डीएसपी महिला सुरक्षा त्रिलोक सिंह पवार, रक्षित निरीक्षक ईनोद रंधावा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी, अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form