योद्धा बाइक राइडर की दुर्घटना में हुई मौत


हजारो किमी की दूरी से दुनिया नापने वाला राइडर देवदर्शन में हुआ दुर्घटना का शिकार हुई मौत

आलीराजपुर--- अपने हौसले, जीद और उन्माद से देश के विभिन्न पहाड़ी, दुर्गम और दुरह सड़को को अपनी कुशल राइडिंग के द्वारा निर्बाध पूरा करने वाले एक बहादुर बाइक राइडर योद्धा की अपने घर के नजदीक एक सड़क हादसे मेंमौत हो गई।


 आलीराजपर निवासी 39 वर्षीय  आदित्यसिंग परिहार का गुजरात के बोटाद जिले के सारंगपुर बरवाला ग्राम के पास सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते हैं। समाजजन और उनके रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंचे। वे अपने पिता देवेंद्रसिंह परिहार के इकलौते पुत्र थे।आदित्य की 3 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उनकी एक सात माह की पुत्री है। आदित्यसिंह वर्तमान में गुजरात के सूरत में एक बड़ी कंपनी में कार्यरत थे। आदित्य अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह सोलंकी के भांजे थे।


हौसले की उड़ान से भरी दुर्गम दूरियां--- आदित्य एक कुशल राइडर थे। उनके पास लगभग 12 लाख रुपए कीमत की एक विशेष बाइक थी। यात्रा पर जाने के सारी आवश्यक जरूरतों से लैस हो कर राइडर बाइक पर सवार होकर देश के आदि कैलाश पर्वत उत्तराखंड,
श्री नीम करोली बाबा का कैंची धाम, उत्तराखंड केदारनाथ धाम उत्तराखंड,
बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड,
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग  मध्य प्रदेश,
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग  महाराष्ट्र,
आदियोगी शिव प्रतिमा,बेंगलुरु कर्नाटक
रामेश्वरम तमिलनाडु,
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के साथ देश के कई पहाड़ी,दुर्गम क्षेत्रो की दूरी सफलता से पूरी कर ली थी।



हँसमुख और अपनी बात को वजनदार तरीके से रखने वाले 39 वर्षीय आदित्य सिंह परिहार युवा साथियो में खासे लोकप्रिय थे। 
इस दुखद निधन पर असाडा राजपूत समाज के अध्यक्ष मानेंद्र सिंह गेहलोत,उपाध्यक्ष राजेश वाघेला,बलवन्तसिंह वाघेला,अमित भाटी सहित समाजजनों, मित्रो ने इस दुःखत घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे बडी क्षति बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form