सीएम के आने की हलचल--

सीएम के आने की अटकलों से बढ़ी प्रशासनिक हलचल---
कलेक्टर एसपी पहुँचे आजादनगर लिया जायजा दिए निर्देश---


आलीराजपुर---देश के महान क्रांतिकारी शहीद आजाद को नमन करने प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के आने की अटकलों के चलते प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती माथुर, पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिह भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती गौतम सहित अन्य आला अधिकारी आजादनगर नगर पहुँचे और कार्यक्रम स्थल,आजाद कुटिया का निरीक्षण करते हुए सम्भावित तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।


इस दौरान अधिकारीयो ने हेलीपैड की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इसके पश्चात  आजाद कुटिया,सभा स्थल प्रांगण,पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था पर चिंतन करते हुए हेलीपैड से आजाद कुटिया ,सभा स्थल मार्ग का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था,बिजली पेयजल,यातायात व्यवस्था के साथ वैकल्पिक पार्किंग,अस्थायी चलित अस्पताल के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओ को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी तरह की असुविधा  ना हो इसके लिये अभी विभाग आपस मे समन्वय स्थापित करने को कहा है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंशसिह ने सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में सुरक्षा प्रबन्धों को मजबूत और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल,एसडीएम निधि मिश्रा तहसीलदार जितेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form