आलीराजपुर, आजादनगर के भंगोरिया में उमड़ा सैलाब,दिखी सांस्कृतिक विविधता मंत्री विजयवर्गीय ने बजाई बासुरी
प्रशासन सुरक्षा को ले रहा मुस्तेज
आलोराजपुर---- सोमवार को अंतिम भगोरिया होने के चलते आलीराजपुर आजादनगर में भगोरिया त्यौहार आनंद और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगोरिया में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में आई भीड़ ने भगोरिया की वास्तविकता को जहां एक और जीवंत कर दिया तो दूसरी और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने अपनी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा दिया।
भाजपा ने बसस्टैंड पर जमाया रंग--- प्रदेश सरकार की कैबिनेट कैलाश विजयवर्गी के भंगोरिया उत्सव में शामिल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और उपस्थित ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने अपने साथी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खरत, भाजपा नेता भादू पचाया,जयपाल खरत, की उपस्थिति में मंत्री चौहान ने मांदल तो मंत्री विजयवर्गीय ने बासुरी से तान छेड़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर था कि वे जमकर थिरके।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि आदिवासियों द्वारा प्रकृति प्रेम को प्रकट करता
भगोरिया का त्यौहार आदिवासी भाइयों बहनों के लिए लोकप्रिय त्यौहार है।
यह त्यौहार आदिवासी भाई बहनों की प्रकृति प्रेम को प्रदर्शित करता है, क्योंकि यह त्यौहार रबी की फसल की कटाई के बाद होली के 7 दिवस पूर्व से मनाया जाता है। आदिवासी समाज को भगोरिया और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भाषा के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आदिवासी कला और संस्कृति को संरक्षित करने वाले कलाकारों को पद्मश्री सम्मान दिलाने की पहल का भी उल्लेख किया। साथ ही शासन द्वारा आदिवासी जननायकों टंट्या मामा, शंकर शाह और भीमा नायक जैसे महानायकों को इतिहास में उचित स्थान दिलाने के प्रयासों की सराहना की।
भगोरिया में मंत्री विजयवर्गीय,मंत्री चौहान एवं सांसद ने मांडल की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया और स्वयं बासुरी बजा कर उत्सव की खुशियों में सहभागी बने। उपस्थित जनसमुदाय ने जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया।
आलीराजपुर में भगोरिया पर्व का यह अंतिम आयोजन उत्साह, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बन गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, किशोर शाह,पिंटू जायसवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




