शिवपुरी में दिनदहाड़े हुई वकील की हत्या से आलीराजपुर बार आक्रोशित,
न्यायलयीन कार्य बंद कर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
आलीराजपुर-- शिवपुरी में
एडवोकेट साथी की दिनदहाड़े हत्या से आलीराजपुर बार एसोसिएशन ने घटना का विरोध कर अपराधियो के बढ़ते हौसलो पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा।
बार एसोसिएशन के सचिव राहुलसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आह्वान पर 15 फरवरी को विशेष सामान्य सभा में पारित प्रस्ताव क्रमांक 3/विजीबी/2026 के समर्थन में शिवपुरी के एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े नृशंस हत्या करने के विरोध में प्रतिवाद दिवस मनाते हुए न्यायालय के कार्यो से दूर रह कर अधिवक्ता साथी की हत्या का विरोध करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सौपा।
बार एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह परिहार ने कहा कि शिवपुरी की घटना से संपूर्ण अधिवक्ता समुदाय में भय व्याप्त है, तथा वे असहाय महसूस कर रहे हैं।सचिव परिहार ने बताया कि इसके पूर्व भी जोबट के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह राठौर की हत्या कर दी गई थी। इसी तरह से डबरा के चंद्रभान सिंह मीणा सहित अन्य जिलों के अधिवक्ताओं पर हमले हो चुके है। अधिवक्ताओं पर लगातार होते हमले से अपराधियों की हौसले बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में लगातार होती घटनाओं से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा।
