डुंगर गांव में अब लगेगा हाट बाजार

पैसा एक्ट के अंतर्गत डुंगरगांव में हाट बाजार लगाने बनी सहमति
ये आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक पहल--विनय चौहान


आलीराजपु र--- पेसा एक्ट के अंतर्गत साप्ताहिक हाट बाजार कि प्रबंधन को लेकर ग्राम सभा में डूंगर गांव ग्राम में हाट बाजार लगाने प्रस्ताव पारित किया गया। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्रामीणों ढोल मॉदल  के साथ बांसुरी बजाते हुए जमकर नृत्य करते हुए खुशियां मनाई।


 पैसा एक्ट के अंतर्गत हुई कट्ठीवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत डूंगरगांव की ग्राम सभा में  उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक समन्वयक विनय चौहान ने ग्राम सभा द्वारा पारित बाजार प्रबंधन प्रस्ताव का स्वागत करते हुए उसे ग्रामीण सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। ग्राम वासियों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार ग्राम में शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगेगा जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने  के साथ ही स्थानी लोगों को और रोजगार की अवसर मिलेंगे।
पैसा एक्ट के जिला समन्वयक प्रवीण कुमार चौहान ने पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम सभा अध्यक्ष कैलाश ने बताया कि वर्तमान में ग्राम वासियों को अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदी बिक्री के लिए लगभग 8 किलोमीटर दूर चांदपुर या आम खुद जाना पड़ता था जिसके चलते ग्रामीण परेशान होते थे अब ग्राम सभा के इस निर्णय से ग्रामवासियों में हर्ष एवं खुशी व्याप्त है।
बैठक के पश्चात सरपंच ने ढोल बजाने वाली प्रत्येक टीम को  ₹500 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form