लूट के आरोपी धराएं

जोबट पुलिस ने लुट के आरोपी को धरा,लूटी चेन घड़ी बरामद
आलीराजपुर --रणबयड़ा घाट पर 
राहगीरों से लूट करने वाले आरोपियों को जोबट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जोबट नर्मदा नगर निवासी पियूष पिता जगदीश चंद्र गवली ने पुलिस थाने में लूट की सूचना देने पर अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 309(6) बीएस पर पंजीकृत कर विवेचना में दिया गया था।
 क्या था मामला --फरियादी पीयूष ने 6 अप्रैल को थाना जोबट पर सूचना देते हुए बताया अपने साथी निकुंज के साथ धार की तरफ से वापस जोबट आ रहा था। इसी बीच रास्ते में रनबयड़ा घाट के नीचे पहले मोड पर ग्राम घोघसिया दो पहिया वाहन पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल को लात मार कर गिरा दिया एवं सोने की एक चैन और एक घड़ी लूटकर फरार हो गए। 
घटना की सूचना मिलने के बाद जोबट थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों एवं लुटे हुए माल की तलाश में संदेह बदमाशों के घर एवं ठिकानों पर दबिश से दी। उसके बाद मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी इंद्र सिंह पिता मगन भूरिया उम्र 23 वर्ष निवासी केदारनाथ फलिया छोटी जामली, सुनील पिता केलसिंह मेहरा उम्र 20 वर्ष निवासी तड़वी फलिया ग्राम छोटी जामली, राकेश पिता मगन अजनार उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ा फलिया ग्राम पान गोला को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूट की एक सोने की चैन एवं हाथ घड़ी को जप्त करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त एक दो पहिया वाहन ड्यूक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 09 एक्स जे 4796 भी जब तक करने में सफलता प्राप्त की।
इस दौरान जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, उदयगढ़ थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे, सहायक उप निरीक्षक मोहन मुजाल्दा, आरक्षक गजेंद्र, रवि, अमलेश के साथ साइबर सेल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form