परशुराम जयंती पर गूंजा जय घोष

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा,की महा आरती गुंजा जय परशुराम का घोष 
आलीराजपुर --भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को नगर में श्रद्धा , आस्था और उत्साह के साथ ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नानपुर रोड स्थित परशुराम भवन पहुंची। जहां पर महाआरती के बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया था।
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि परशुराम जयंती पर निकले भव्य शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सुसज्जित प्रतिमा को आकर्षक रथ पर विराजीत किया गया था, जिनका मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धा भाव से लोगों ने पूजा अर्चना का पुष्प वर्षा की।
 इस दौरान इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गरबा धुन पर आकर्षक नृत्य किया वही पुरुष और बच्चे डीजे की धुन पर झूमते रहें।
समाज अध्यक्ष जोशी ने बताया कि शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जिनमें रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की जिसमें अपने आकर्षक नृत्य और नाट्य कला से उपस्थित समाज जनों को प्रभावित किया।
 कार्यक्रम के दौरान समाज के सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाले एवं शिक्षा क्षेत्र में प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। 
ये रहे उपस्थित -- ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष अशोक ओझा, प्रदीप ओझा, गोविंद जोशी, प्रशांत मेहता, आशुतोष पंचोली, दीपक दीक्षित, आशुतोष दुबे, हितेश जोशी, संध्या पांडे, अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और समाज जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form