पीएम आदर्श ग्राम योजना --

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में खामड़का, सामरा और नानी बढ़ोई का हुआ चयन 
कलेक्टर ने ग्रामों की कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश 
आलीराजपुर --प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिले कट्ठीवाड़ा तहसील के  ग्राम सामरा,खामडका और नानी बढ़ोई का चयन किया गया है। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को इन ग्रामों की कार्य योजना बनाने के निर्देश प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक में दिए हैं।
बैठक में चयनित ग्रामों की ग्राम विकास योजना  (वीडीपी) की और बंधन एवं आदर्श ग्राम निर्माण की कार्य योजना पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। 
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में अनुसूचित जाति बहुल गांव का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है। 
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने आदर्श ग्राम के लिए आवश्यक प्रमुख संकेतक को जैसे पेयजल एवं स्वच्छता शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ग्रामीण सड़क,आवास, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं पर समिति सदस्यों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की। 
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी अधिकारियों को चयनित ग्राम सामरा नानी बढ़ाई एवं खामडका  का संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामों की ढकी हुई नालियों, पेयजल की समुचित व्यवस्था, सोक पीट, विद्युत सुविधा के साथ पक्की सड़क जैसे कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश अतुलकर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form