8 माह से वेतन नहीं मिलने से मनरेगा कर्मचारियों की गुहार,परिवार पर संकट
सरकार हमारा पास पेट्रोल के ही नहीं तो कैसे हो निर्माण कार्यों का निरीक्षण
आलीराजपुर ---पिछले कई दिनों से हम अपने वेतन की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी हमारा वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है, ऊपर से निर्माण कार्यों के निरीक्षण का दबाव भी झेल रहे हैं।
लेकिन सरकार
वेतन नहीं दे रही हे तो हमारे पास पेट्रोल के पैसे ही नहीं है तो हम निर्माण कार्य स्थल तक कैसे पहुंचे और कैसे उनका निरीक्षण करें। वेतन के अभाव में हम अपने परिवार,माता पिता का पालन पोषण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।
उक्त दुख की गुहार मनरेगा कर्मचारी, अधिकारियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन देते लगाई कि हमारा वेतन का जल्द भुगतान किया जाए।
भुगतान नहीं होने की स्थिति में 13 और 14 मई 2 दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे उसके बाद भी हमारा वेतन का भुगतान नहीं होता है तो फिर हम अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने के लिए मजबूर होंगे।
तनाव और दबाव में करते काम ---- मनरेगा कर्मचारीयो मनोस्थिति को समझना आवश्यक हो गया है, क्योंकि जहां एक और पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर निर्माण कार्यों में भी अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में मनरेगा कर्मचारी दोहरी मानसिक स्थिति से पीड़ित हो रहे हैं।
कलेक्टर को दिए अपने ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि जब-जब भी हमने अपने वेतन के संदर्भ में जानकारी चाहिए तब तक हमें बताया गया कि आपका वेतन जल्द ही दे दिया जाएगा। हमें हर बार केवल आश्वासन मिलता है इसके सिवाय कुछ भी नहीं।
लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के चलते हमारी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो रही है।हमारे परिवार और मातापिता का भरण पोषण के साथ स्वास्थ्य नहीं दे पा रहे हैं। वही हमें निर्माण कार्य स्थल तक जाकर निर्माण कार्य की देखने की करने के लिए दबाव बनाते हुए लगातार निर्देशित किया जाता है। हम सरकार से यह विनती करते हैं कि हमारे पास पेट्रोल के पैसे नहीं हे तो हम निर्माण कार्य स्थल पर जाकर निर्माण कार्य कैसे देखे ।
18 में से अनिश्चित कालीन अवकाश ---मनरेगा कर्मचारी संघ ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट रूप से प्रशासन और शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि हमारा वेतन 18 मई के पूर्व तक नहीं मिला तो फिर हम लंबे अवकाश पर जाने के लिए मजबूर होंगे।