निरल वाणी ने मॉडलिंग में जीता पुरस्कार

निरल वाणी ने दिखाई प्रतिभा --
तांडव सीजन -5 के मॉडलिंग प्रतियोगिता में मिला पहला स्थान
समाज,शहर में खुशी दी बधाई
आलीराजपुर ---अगर प्रतिभा है तो वह फिर सामने आती है। यही बात शहर की एक बेटी ने साबित करते हुए अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए प्रथम स्थान पाया है। सेंट्रल इण्डिया के चर्चित रियलिटी शो ‘तांडव सीजन-5‘ के ग्रैंड फिनाले के माॅडलिंग प्रतियोगिता में आलीराजपुर के केशव नगर की प्रतिभाशाली 10 वर्षीय  बेटी निरल वाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर, जिले का नाम रौशन किया।
मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्दौर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में  सेंट्रल इण्डिया के विभिन्न क्षैत्रों से प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।
डांस, सिंगींग, एक्टिंग और माॅडलिंग जैसी विभिन्न प्रतिभाओं को मंच देने वाले तांडव सीजन-5 के ग्रैन्ड फिनाले का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को इन्दौर में किया गया।
माॅडलिंग कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटी निरल वाणी की सफलता पर उनके परिवार व परिचितों के साथ शुभचिंतकों में खुशी का माहोल है। उसकी माता निकिता वाणी और पिता अतुल वाणी ने बेटी की उपलब्धि पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उसकी मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा ने उसे इस मुकाम तक पहुॅचाया है। माता निकिता की माने तो प्रतिभाशाली बेटी बचपन से ही टीवी  और सोशल मीडिया के माध्यम से  लगातार अभ्यास करती रही है।
कक्षा 5 में पढ़ने वाली निरल पहले पढ़ाई पर अपना ध्यान लगाती थी और उसके बाद कुछ समय मॉडलिंग में देती थी। 
 तांडव सीजन-5 माॅडलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे आलीराजपुर के लिए गौरव की बात है। 
समाज की बेटी ने इतने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए उच्च स्थान पर पहुंची है।समाज की और से प्रतिभाशाली बेटी निरल को बधाई देता हु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु।
मनोहरलाल वाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष,वाणी समाज ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form