कांग्रेस ने किया समस्याओं को ले कर धरना प्रदर्शन

जमीन अधिग्रहण और  प्रस्तावित खनिज ब्लाकों और किसानों की समस्याओं को ले कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
नेताओं की जिद ने कलेक्टर को बुलाया ओर बैठ कर सुनी समस्या 
आलीराजपुर ---जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित खनिज ब्लॉकों की प्रक्रिया और किसानों को खाद्य वितरण सहित अन्य समस्याओं को लेकर आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल के नेतृत्व में रामदेव मंदिर तिराहे पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध व्यक्त किया। इसके पश्चात रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलेक्टर  कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान नेताओं द्वारा कलेक्टर को धरना स्थल पर आकर  किसानों की समस्या सुनते की जीद के चलते कलेक्टर भी मौके पर पहुंची और जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनी। 
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जोबट विधायक श्रीमती पटेल ने संबंधित करते हुए कहा है कि ग्राम सभा के अधिकारों से समझौता नहीं होगा। जल जंगल और जमीन आदिवासी समाज के जीवन संस्कृति और पहचान का आधार है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहां है कि ग्राम सभा के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए और ग्रामीणों की सहमति के बिना उनकी जमीन से संबंधित कोई निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।
 सभा को संबोधित करते हुए नेता महेश पटेल ने कहा कि जल जंगल और जमीन हमारी मां है। ग्राम सभा  के निर्णय और आदिवासी समाज के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। हम अपनी जमीन किसी को नहीं देंगे और अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संगत जारी रखेंगे। 
महेश पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि आदिवासी क्षेत्रों में जमीन एवं खनिज से संबंधित किसी भी प्रक्रिया को आगे बढ़ने से पहले ग्राम सभा के अधिकारों और पैसा कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 
रेली के दौरान ग्रामीणों के हाथों में जल जंगल जमीन हमारा है, जमीन हमारी, फैसला हमारा, ग्राम सभा का निर्णय मानना होगा, जल जंगल जमीन बचाना है,नारे लिखी तख्तियां हाथों में लहराते हुए ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शनकारी कलेक्टर को बुलाने को ले अड़े ---प्रदर्शनकारी जैसे ही कलेक्टर कार्यालय पहुंचे वैसे ही प्रशासन की ओर से पहले एसडीएम निधि मिश्रा पहुंची उसके बाद अपर कलेक्टर भी पहुंचे लेकिन प्रदर्शन कार्यो ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर को बुलाने की जीत पर अड़े रहे। आखिरकार कलेक्टर भी थोड़ी देर में पहुंची और जमीन पर बैठकर ग्रामीण और किसानों की समस्याओं को सुनी।
इस दौरान कलक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्रामीणों की बात जमीन पर बैठकर सुनने और ग्राम सभाओं से प्राप्त जमीन नहीं देने के प्रस्ताव से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
धरना प्रदर्शन में अलीराजपुर जोबट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सरपंच, कांग्रेस प्रतिनिधि, जनपद प्रतिनिधि, किसान, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form