मंदिर से चोरी और एजेंट से लूट करने वाले आरोपियों को जोबट पुलिस ने पकड़ा
40हजार नगदी,दो होंडा साइन बाइक,मंदिर के बर्तन जप्त
आलीराजपुर --विगत दिनों जोवेट थाना क्षेत्र अंतर्गत फाइनेंस कंपनी के एजेंट के साथ लूट की वारदात करने वाले और जैन मंदिर जोबट में चोरी करने वाले आरोपियों को जोबट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस ने लूट के आरोपियों से 40 हजार रु एवं घटना में प्रयुक्त दो होंडा शाइन मोटर साइकिल के साथ मंदिर चोरी के आरोपी से जर्मन के बर्तन एवं एक लोहे का घर जप्त किए है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को एलएनटी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत कर्मचारी महेंद्र खराड़ी फील्ड से कलेक्शन राशि लेकर वापस जोबट की ओर आने के दौरान रनबयड़ा घाट के नीचे पहले मोड पर होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर बैठकर आए चार बदमाशों ने एजेंट की मोटर साइकिल को रुकवा कर फरियादी महेंद्र से फील्ड कलेक्शन की राशि 84770 नगदी राशि लूटकर फरार हो गए।
फरियादी महेंद्र की रिपोर्ट पर जोबट थाना पर अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 309 (4)126(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में दिया गया।
वही दूसरी चोरी की घटना जोबट शहर में 27 अगस्त को हुई जिसमें जैन मंदिर से जर्मन की कीमती बर्तन के साथ एक लोहे का घन चोरी किया गया था।
जोबट पुलिस ने फरियादी फूल सिंह मेहरा की सूचना पर अपराध क्रमांक 358/ 2026 धारा 303(2) बीएस पर पंजीकृत कर जांच में लिया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल मार्गदर्शन में जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल के दिशा निर्देश पर दोनों घटनाओं के आरोपियों को पकड़ने जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले ने टीम को गठित करते हुए अपराधीयो को जल्द पकड़ने के लिए कार्य योजना बनाई।
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के संदर्भ में मूखबीर से मिली सूचना और संदेह बदमाशों के घर एवं ठिकानों पर दबिश देने पर तीन आरोपीयो बदमाश मुकेश पिता जालम सिंह डावर निवासी कैथोलिया फलिया ग्राम कंदा, लोकेश उर्फ़ नखीर पिता मुकेश अजनार निवासी कुकडमाल फलिया ग्राम कंदा, और नवीन पिता मुकेश मेहरा निवासी बीज फलिया ग्राम किला जोबट को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि 40 हजार रुपए नगदी एवं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जप्त की गई। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
वही मंदिर में चोरी के एक गौरव पिता सोमला निवासी गायत्री स्कूल के पास को गिरफ्तार कर आरोपी से जर्मन के कीमती बर्तनों और लोहे के घन को जप्त किया गया।
इनका रहा सहयोग -- जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, उप निरीक्षक नगिन लाल नायक,उपनिरीक्षक धनराज सेमिया, आरक्षक गजेंद्र और रविंद्र का महत्वपूर्ण भूमिका रही।