10 दिवसीय गणपति बप्पा उत्सव के लिए तैयार हुए पंडाल, हुई बैठक बनी योजना
आलीराजपुर ---सोमवार से आरंभ हो रहे हैं 10 दिवसीय गणेश उत्सव महोत्सव के लिए जिला मुख्यालय सहित अंचलों में गणपति बप्पा की स्थापना के लिए पांडाल तैयार किए गए हैं। सार्वजनिक मंडलों के पदाधिकारीयो की बैठक में आगामी 10 दिनों में किस तरह के धार्मिक,सांस्कृतिक और जन जागरण के आयोजन किए जाएंगे इसकी रूपरेखा बना दी गई है।
सनातन धर्म में भगवान गणेश का विशेष महत्व होने के चलते सार्वजनिक मंडलों के साथ मंदिरों और घरों में भी शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ बप्पा गणेश जी की स्थापना होगी।
राजवाड़े का राजा परिवार , असाडा राजपूत समाज के क्षत्रिय युवा मंच,दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज, बालीपुर के राजा,वाणी समाज, प्रताप गंज परिवार, महेश बाल मंडल, रणछोड़ राय मंदिर,के साथ जिले के उमराली, छकतला, सोंडवा, वालपुर, फुलमाल, बखतगढ़,कट्ठीवाड़ा, चांदपुर,आजादनगर,जोबट,उदयगढ़, आम्बुआ एवं ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक मंचों के माध्यम से गणेश जी को विधि विधान से स्थापित करने के लिए आगामी 10 दिनों तक होने वाले धार्मिक सांस्कृतिक और जन जागरण के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
दुकान सजी ---शहर में भक्तों के लिए कई दुकानें सजी हुई है जिनमें छोटे से लगाकर बड़े गणपति जी की आकर्षक रूप में तैयार मूर्तियां सप्ताह भर पहले से दुकानों पर रखी हुई है। कल सुबह से ही शुभ मुहूर्त में भक्तगण भगवान गणेश जी को ले जाने का सिलसिला आरंभ होगा। इन 10 दिनों में गणपति बप्पा की गूंज सुनाई देगी।
प्रशासन तैयार --त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने भी अपना स्तर से तैयारी की हुई है। हम लोगों को सुरक्षा मिले और सभी धार्मिक कार्य आनंद और उत्साह से संपन्न हो इसके लिए पुलिस ने भी अपने तरीके से कार्य योजना बना ली है।