पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यवाही --

सागर प्रकरण के बाद जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यवाही
नकली ताड़ी और कच्ची शराब के ठिकानो पर दी  दबिश,7 स्थानों  में 4 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
आलीराजपुर -  सागर में हुए  अवैध शराब कांड के बाद  आबकारी और पुलिस विभाग ने नकली ताड़ी और कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश देते हुए 7 में 4 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए।
 कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के  निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जिला आर एस राय के मार्गदर्शन में अवैध शराब को बेचने ,कब्जा चौर्यनयन,परिवहन,के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत वृत्त आलीराजपुर के 
 अति संवेदनशील ग्राम नानपुर ,अजंदा में  और खरपई में  नानपुर पुलिस और आबकारी की संयुक्त दबिश में बड़ी मात्रा में अवैध ताड़ी के सैंपल लेकर ताड़ी नष्ट की गई। इसके साथ  हाथ भट्ठी  (कच्ची शराब)मदिरा जब्त की गई।
 प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी आर एस राय ने जानकारी देते हुए बताया कि   मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ‘क’ के अंतर्गत 4 आरोपियों विरुद्ध कुल 04 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा में 132लीटर ताड़ी , हाथ भट्ठी मदिरा 40 लीटर, समस्त मदिरा मिलाकर कुल 172 बल्क ली. और 200 किलोग्राम महुआ लहान एवं मदिरा निर्माण सामग्री मौके पर नष्ट की।
 वृत्त भाभरा में 3 प्रकरण दर्ज किये जिसमें 4.32 बल्क लीटर व्हिस्की, 6 बल्क लीटर बीयर,एवं 12 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की गई।
आबकारी और पुलिस की कार्यवाही के खौफ के कारण क्षेत्र के ज्यादातर अवैध मदिरा के अड्डों पर ताले लगे दिखाई दिए। फिर भी 7 जगह पर टीम को सफलता मिली। 
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी  जी एस रावत एवं नानपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेश डावर के सहयोग से आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री जयश्री त्रिपाठी द्वारा की गई जिसमें गंभीरसिंह वास्कले, मोहित बिरला का सहयोग रहा।
 कार्यवाही के दौरान मुख्य आरक्षक जेतसिंह मावी , हितेंद्र सिंह चावड़ा, आरक्षक, आरक्षक कालूसिंह बघेल , अमानुल्लाह खान,शंकर लच्छेटा,मनीष भयडिया , एवं पुलिस बल उपस्थित था।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form