नमो युवा शक्ति में सांस्कृतिक एवं खेल से सशक्त नारी समर्थ युवा और समृद्ध एम पी का दिया संदेश
आलीराजपुर ---सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आजीविका मिशन द्वारा नमो युवा शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं खेलों के माध्यम से सशक्त नारी, समर्थ युवा ,समृद्ध मध्य प्रदेश का संदेश दिया गया।
इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने रंग बिरंगे गुब्बारे को आकाश उड़ा कर नमो युवा शक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए आव्हान किया।
कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं खेलकूद गतिविधियां की।
महिलाओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खरत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्य कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम शाहिद अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भरता सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।