पीएम मोदी की जनसेवा पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से
यह अभियान केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं,अपितु जनभागीदारी का अभियान बने -- सुमेरसिंह सोलंकी
आलीराजपुर ---प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सुशासन एवं जनकल्याणकारी कार्यों के 25 वर्ष पूरा होने पर भाजपा प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुमेरसिंह सोलंकी ने जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी और उसके उद्देश्य साझा किए।
सोलंकी ने कहा कि पीएम के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच पहुंचना है। भाजपा नेता डॉ सोलंकी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं अपितु जन् भागीदारी का अभियान बने।
7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक सेवा आरंभ करते हुए 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री बनते हुए राष्ट्र सेवा का जो अलख जगाया था ,जो निरंतर जारी है।
इस दौरान पीएम आवास योजना में 12 करोड़ आवास, कोविद-19 महामारी में 200 करोड़ निशुल्क टीकों की उपलब्धता, आतंकवाद एवं नक्सलवाद के खिलाफ कार्यवाही, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ देश को सशक्त बनाने के साथ आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से अभियान चलाए गए।
17सितंबर सेवा दिवस -प्रदेश महामंत्री डॉ सोलंकी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रदेश में सेवा संकल्प दिवस मनाया जाएगा।इस दौरान रक्तदान सिविल सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 7 बजे सभी बूतों पर आशीर्वाद का दिया जलाकर आम जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संकल्प में सहभागी बनेंगे।
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच मेरे सपनों का भारत अभियान, सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकारी भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा में अनकही कहानी के संदेश के साथ आम लोगों के जीवन में बदलाव को लेकर सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन,आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन, सेवा शक्ति केंद्रों पर सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान सांसद श्रीमती अनीता चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।