युवा संवाद पर दी छात्रों को सीख --

युवा संवाद में अंजदा पहुंचे सांसद,कलेक्टर और एसपी
भविष्य का लक्ष्य करें निर्धारित -- सांसद
जल्द ना करें विवाह,मोबाइल को बनाए शिक्षा का आधार -- कलेक्टर
आलीराजपुर --मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनीता चौहान, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर और एसपी रघुवंश सिंह ग्राम अजंदा पहुंचे। संवाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बच्चों को अपना आगामी लक्ष्य निर्धारित करने जल्द विवाह नहीं करने के साथ मोबाइल को केवल शिक्षा का आधार बनाने का संदेश उपस्थित युवा छात्रों को दिया। 
छात्रों को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती अनीता नगर सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान की पीढ़ी में संवाद की कमी के कारण कई बार युवा अपने मन की बात परिवार एवं अन्य लोगों से सजा नहीं कर पाते हैं इसलिए एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखकर खुलकर संवाद करें। वहीं सांसद ने युवाओ को संदेश देते हुए कहा है कि वे अपने तुम्हारे भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य के अनुसार ही अपनी दिनचर्या बनाएं। 
माता पिता के सपने करे साकार --युवा संवाद में कलेक्टर श्रीमती माथुर ने युवाओं से कहा है कि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई परिषदों का सामना करते हैं इसलिए विद्यार्थियों का पढ़ाई पर ध्यान रखते हुए अन्य आर्थिक बोझ नहीं डालना चाहिए। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने युवा को समझाइए देते हुए कहा है कि कम उम्र में विवाह नहीं करना चाहिए। क्योंकि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होती हैं। युवा पहल अपनी शिक्षा पूरी कर आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य निर्धारित करें। 
मोबाइल का उपयोग केवल शिक्षा के लिए --युवक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने कहा है कि मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर जागरूक को बने। रील और अन्य अनावश्यक वीडियो देखने में समय जाया ना करें मोबाइल का प्रयोग शिक्षा ज्ञानवर्धन एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए ही करें। साथ ही युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने के साथ अपने स्वास्थ्य और भविष्य पर विशेष ध्यान देने की बातकहीं। 
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास, अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form