मंत्री चौहान ने दी विकास कार्यों की सौगात ---

मंत्री चौहान ने दी विकास कार्यों की सौगात
विद्युत डीपी,स्वास्थ केंद्र और छात्रावास का किया लोकार्पण
शासन की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचे -- नागरसिंह चौहान
आलीराजपुर  --  प्रदेश सरकार के कैबिनेटमंत्री नागर सिंह ने अपने ग्रामीण प्रवास के दौरान स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत डीपी के साथ बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र को विकास कार्य की सौगात दी।
  कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुखी बावड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि
सरकार द्वारा किए  जा रहे विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी संकल्प के साथ ग्रामीण अंचलों में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं।
मंत्री चौहान ने कहा सुखी बावड़ी एवं आसपास ग्रामों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। यहां गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श जैसी सुविधा इस केंद्र के माध्यम से मिल सकेगी। क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं में लगातार ध्यान देकर भी  डीपी लगाए जा रहे हैं ।किसानों को विद्युत कटौती का सामना नहीं करते हुए उन्हें नियमित बिजली मिलती रहे। 
इसके बाद मंत्री चौहान ने सुखी बावड़ी के मारवाड़ी फलिया में 5 लाख 60 हजार, सस्तीया फलिया में 3 लाख 57 हजार 300 रु , दारजा के धमोडी फलिया में 4 लाख 86 हजार 730 रु की लागत की विद्युत डीपी का लोकार्पण किया। इसके पश्चात मंत्री नागर सिंह चौहान फूलमाल पहुंचे जहां 50 सीटर छात्रावास का लोकार्पण किया।
इस दौरान भाजपा जिला मंत्री धूल सिंह बामनिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तीया, मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान, रोशन पचाया, अमन सिंह भिंडे, मांगू सिंह, अनिल के साथ  बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form