राजवाड़ा के राजा परिवार ने धूमधाम से निकाला चल समारोह,पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता उतारी आरती,लगाया भोग
आलीराजपुर -पिछले कुछ सालों से राजवाड़ा के राजा परिवार ने गणेशमहोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के माध्यम से शहर की गणेश पंडालो मैं अपना अग्रणी स्थान बनाकर रखा हुआ है।
इस वर्ष भी राजवाड़ा के राजा परिवार ने गणेश जी की प्रतिमा के साथ विशाल चल समारोह निकला। इस दौरान मंडल की पुरुष और महिला निर्धारित ड्रेस कोड में चलते हुए विघ्नहर्ता गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष के साथ आनंदित होकर थिरकते हुए चल समारोह को चलायमान बना रखे थे।
चल समारोह आचार्य मंदिर से आरंभ होकर नीम चौक के नृसिंह मंदिर होते हुए वापस राजवाड़ा के राजा परिवार के पंडाल तक पहुंची जहां भक्ति भाव के साथ विघ्नहर्ता गणेश जी को विधि विधान के साथ बैठाया। उसके बाद आरती करते हुए प्रसादी का वितरण किया गया।
राजवाड़ा के राजा परिवार के प्रतिनिधि कृष्णकांत बेड़ियां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी मंडल द्वारा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
पहले दिन यजमान कृष्णकांत बाहेती और रीना बाहेती रहे जिन्होंने पूजा अर्चना करते हुए आरती की ।
इस दौरान
श्रीकांत बाहेती, चेतन बेडिया,मोंटू नंगवाडीया,
नितिन कोठारी,अंकित परवाल,अर्पित बेडिया,गौरव अगाल,धर्मेंद्र सोमानी,
रितेश नंगवाडीया, सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी एवं महिला शामिल थी।