सोशल मीडिया में आती पोस्ट ने बढ़ाई खेल प्रेमियों की धड़कने
मैदान और भवन की भूमि के नामांतरण को लेकर समाजसेवी,वकील ने सौंपा ज्ञापन
मैदान एवं स्थल पर अन्य गतिविधियों पर न्यायालय के रोक आदेश का कराए पालन
आलीराजपुर ---इंदौर संभाग की शान के रूप में पहचाने जाने वाला फतेह क्लब मैदान और उसके समीप पूर्व जिला पंचायत कार्यालय परिसर को ले कर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में आती पोस्ट ने खेल प्रेमियों की धड़कने बढ़ा दी।
इसके बाद समाज सेवी और वकील ने आशंकाओं के बीच कलेक्टर और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें
दान पत्रों के आधार पर उक्त भूमि का नामांतरण नगर पालिका के पक्ष में करने के साथ मैदान की समुचित देखभाल करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही उक्त मैदान एवं परिसर में खेल गति गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधि संचालित नहीं होने के न्यायालय के आदेश का पालन करने का अनुरोध भी किया है।
क्या हे मामला ---रियासत कालीन फतेह क्लब मैदान पर खेल प्रेमी महाराजा सुरेंद्र सिंह जी ने खेल गतिविधियों को संचालित करने के लिए उक्त मैदान का कुछ भाग छोड़कर नगर पालिका के पक्ष में दान किया गया था। लेकिन इतने सालों के बाद भी महाराज सुरेंद्र सिंहजी के द्वारा दान की गई खेल मैदान की भूमि का नगर पालिका के नाम पर नामांतरण नहीं हुआ है।
इसको लेकर समाज सेवी दीपक दीक्षित एवं एडवोकेट सुरेश माहेश्वरी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला को ज्ञापन सौंप कर विधि संवत कार्यवाही करने की मांग की गई है।
खेल गतिविधि के अलावा अन्य गतिविधि ना हो ---शहर ही नहीं अपितु इंदौर संभाग के शानदार खेल मैदान के रूप में पहचाने जाने वाले फतेह क्लब मैदान पर शासन के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा था जिसके चलते खेल मैदान बुरी तरह से प्रभावित होता था। इसको देखते हुए शहर के खेल प्रेमियों ने इस मैदान पर केवल खेल गतिविधियां ही संचालित करने के लिए न्यायालय में याचिका दायर की गई थी जिसके बाद न्यायालय ने इस मैदान पर केवल खेल गतिविधियां के अलावा कोई अन्य कार्यक्रम नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
ज्ञापन में रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल --मैदान के रखरखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समाजसेवी ने सवाल उठाते हुए कहां है कि मैदान को खुला छोड़ दिया गया है तथा उसका नियमित रख रखाव नहीं हो पा रहा है।मैदान में वाहनों के साथ पशुओं की आवाजाही बनी रहती है जिसके चलते ना केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होती है, अपितु नियमित रखरखाव नहीं होने के चलते परिसर की स्थिति प्रभावित होती है।
सोशल मीडिया पर आती पोस्ट बढ़ाती धड़कन -- दरअसल पिछले कुछ दिनों से फतेह क्लब मैदान और उसके पास वाले परिसर को लेकर सोशल मीडिया में आती रही पोस्ट के बाद खेल प्रेम की धड़कने बढ़ रही है। सोशल मीडिया में आती पोस्ट के अनुसार दान की गई भूमि के अलावा अन्य भूमि को बेचने का प्रयास किया जाना बताया गया है। उक्त पोस्ट ने खेल प्रेमियों एवं समाजसेवीयो में चिंता की लकीरें खींच दी है।
ज्ञापन में दान पत्रों की शर्तों का उल्लेख करते हुए बताया गया है की संपत्ति का उपयोग निश्चित उद्देश्य के अनुसार ही होना चाहिए ।साथ ही याचिकाकर्ताओं ने भूमि के कुछ हिस्से के संदर्भ में आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि वहां ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिसके चलते खेल गतिविधियां प्रभावित हो।
याचिका कर्ताओं ने दान की गई संपत्तियों के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम पर भी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के साथ ही 7 दिनों में जवाब देने की मांग की है।
क्या बोले जिम्मेदार -- ज्ञापन को राजस्व शाखा में परीक्षण के दिया है।शाखा से मिली रिपोर्ट के आधार के विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
निशिकांत शुक्ला,सीएमओ नगर पालिका परिषद आलीराजपुर।