दशहरा दहन के दौरान ऐसी रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था ---

दशहरा दहन के लिए शहर की यातायात व्यवस्था  को समझे बचे  परेशानी  ---
आलीराजपुर ---फतेह क्लब मैदान पर शाम को होने वाले रावण दहन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्य योजना बनाते हुए मार्ग व्यवस्था व पार्किंग निर्धारित किया है जिसके चलते रावण दहन के दौरान लोगों को  परेशानी का सामना न करना पड़े। 
यातायात पुलिस के अनुसार  इसके लिए फतेह क्लब के नजदीक पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिम पुराना जिला पंचायत कार्यालय परिसर में वीआईपी के पार्किंग बनाई गई है। 
शहर के मध्य से राजवाड़ा होकर फतेह क्लब पहुँचने वाले वाहन सिध्देश्वरमंदिर के पास दो पहिया पार्किंग रहेगी। वही पोस्ट आफिस व दाहोद नाका तरफ से आने वालों वाहन पंचेश्वर मंदिर  परिसर में,राक्शा तरफ से आने वाले वाहन नगर पालिका वाटर प्लांट पर, नानपुर रोड़ से आने वाले वाहनों के लिय कृषि उपज मण्डी,उमराली तरफ से आने वाले वाहन टंकी ग्राउण्ड पर रुकेंगे।  इसके साथ ही आम्बुआ व चाँदपुर से आकर नानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दाहोद नाका से तुलसी माता मंदिर,असाडपुरा से बस स्टेण्ड व सिनेमा चौराहा से नानपुर तरफ डायवर्ट किया जावेगा ।
इसके अतिरिक्त स्टेट हाईवे से गुजरने वाले बड़े वाहनों को आलीराजपुर की बाहरी सीमा पर ही रोका जावेगा जिनके लिए नानपुर रोड़ पर – रेल्वे ब्रीज के पास , आम्बुआ रोड़ पर – जिला पंचायत के पास, चाँदपुर रोड़ पर – महादेव ढाबे के पास एवं उमराली रोड़ पर – रेल्वे ब्रीज के पास प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था के लिए मुख्य बाजार में स्थान चयन किए गए हे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form