गांव में किया खनन नहीं लगा हेडपंप
सेजवाड़ा शिविर में पीएचई के अधिकारी को विधायक पटेल ने लगाई फटकार
विभाग की लापरवाही से ग्रामवासी कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर
आलीराजपुर -मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान शिविर में पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद जोबट विधायक ने पीएचई के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। हालांकि समीप बैठी कलेक्टर ने विधायक के तीखे तेवर देखते हुए मामले को सुलझाने का प्रयास कर अधिकारी से जल्द हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए।
क्या हे मामला - जोबट विधानसभा के उदयगढ़ विकासखंड के ग्राम छोटाइटारा के ग्रामीणों ने गंदा पानी पीने को लेकर शिकायत की। दरअसल ग्राम में 1 वर्ष पूर्व हैंड पंप लगाने के लिए खनन किया जा चुका है, लेकिन पीएच ई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते साल भर बाद भी हैंडपंप लग नहीं गया है जिसके चलते ग्राम के एक फलीये के ग्रामीणों को कुएं से गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस पर पीएचई के कार्यपालक यंत्री एस आर मेडा ने इसे अपना विभाग का कार्य नहीं है बता दिया। इसी बात से नाराज जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल ने ग्रामीण साथ लाए मटमेले एवं गंदे पानी को अधिकारी मेडा को दिखाते हुए कहा कि आप इसे पी कर दिखाए ।
इसी दौरान शिविर में विधायक श्रीमती पटेल के पास बैठी कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बात को संभालते हुए हेडपंप कब तक लगाएंगे बता के ठंडा करने की कोशिश की ।
बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल के तीखे तेवर और कलेक्टर श्रीमती माथुर के संभालते घटनाक्रम के बीच बड़ा सवाल हे कि कब तक ग्रामवासियों को हैंडपंप का पानी मिलने लगेगा।