आदिवासी समाज के गरबे में झूमे समाजजन

आदिवासी समाज के सुदामा, गणेश नगर मे छठवें दिवस गरबो की धूम 
आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है -- वाघेला 
आलीराजपुर जैसे-जैसे दिन बढ़ते जा रहे हैं नवरात्रि महोत्सव का आनंद और भी बढ़ रहा है l सुदामा नगर गणेश नगर,में स्थापित आदिवासी समाज के नवरात्रि पंडाल में भी छठवें दिवस नवरात्रि गरबो की धूम देखने को मिली l समिति के अध्यक्ष गुलसिंह सोलंकी ने बताया नवरात्रि के छठवें दिवस राज्य कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष राजेश आर  वाघेला ने विशेषरूप से उपस्थित होकर माता रानी के दर्शन कर , आशीर्वाद लिया एवं गरबो का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा दूर दूर कालोनियों मे अलग-अलग जगह गरबा होने से बच्चों से लेकर  बड़े सभी वर्ग के लोग उसमें  सहभागिता कर सकते हैं, और इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है l
गरबा पांडाल मे विशेष रूप से उपस्थित पत्रकार आशीष डी वाघेला, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीतसिंह तंवर ने भी समिति द्वारा आयोजित गरबा उत्सव की प्रशंसा करते हुए नवरात्रि की बधाई दी, इस अवसर पर समिति के थानसिंह डिमच,सागर डावर, अंकल चौहान, खजानसिंह चौहान, बिशनसिंह चौहान, राजूबघेल, अंतिम अलावा, पवन चौहान, शंकरसिंह अलावा, भिकलसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form