नशा मुक्त भारत और एंटी ड्रग कैंपेन की टीम का जिले में आगमन पर हुआ स्वागत,
नशा मुक्त भारत के संकल्प में बने सहभागी -रघुवंश सिंह
आलीराजपुर --- नशा मुक्त भारत अभियान के साथ एंटी ड्रग कैंपियन के उद्देश्य को आम को लोगों तक पहचाना के लिए निकली राष्ट्रीय बाइक रैली का जिले की सीमा बोरी पुलिस थाना क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ पीएम श्री विद्यालय के छात्रों ने स्वागत किया।
इस दौरान नशा मुक्ति का नाटक का संदेश भी आम लोगों तक पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किए जाने के दौरान पुलिस एवं संबंधित एजेंसी द्वारा नशे के अवैध कारोबार मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के नेटवर्क में लिप्त व्यक्ति के विरुद्ध निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने राष्ट्रीय बाइक रैली में आए सभी 14 राज्यों के पुलिस टीम के कप्तानों का स्वागत करते हुए कहा है कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए प्रत्येक वर्ग से नशे के विरुद्ध चलाएं अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया
बताते चले कि राष्ट्रीय बाइक रैली का प्रमुख उद्देश्य समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही नशा मुक्त भारत बनाने किस संकल्प को आम लोगों की भागीदारी की माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य है।
इसी तारतम्य में निकली बाइक रैली में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए। रैली में सेंट्रल जोन के अंतर्गत उड़ीसा, छत्तीसगढ़,पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार एवं झारखंड के साथ नॉर्थ ईस्ट जोन के अंतर्गत असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, नागालैंड,अरुणाचल प्रदेश सहित कुल 14 राज्यों के पुलिस अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं।
पीएम श्री विद्यालय बोरी में हुए कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यतिगत नुकसान को बताते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं आम लोगों ने नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।