एसआईआर को ले कांग्रेस को प्रेस वार्ता --

एसआईआर को ले कांग्रेस की प्रेस वार्ता
सरदारपुर विधायक ने उठाए सवाल 
मतदाता के घर नहीं  मिलने पर उसका नाम नहीं काटा जाना चाहिए 
आलीराजपुर ---वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की।इस दौरान कांग्रेस ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता  घर घर जाकर मतदाता सूची की जांच करेगे। उसके साथ ही गांव के बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता पात्र मतदाताओं के नाम का सत्यापन भी करेंगे। 
प्रेस संबोधित करते हुए सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि यह जिला आदिवासी भूगोल होने के चलते यहां अनेक मजदूर रोजगार के लिए पलायन करते हैं ऐसे में यदि मतदाता सत्यापन के दौरान कोई मजदूर अपने घर पर नहीं मिलता है तो केवल उसे आधार पर उसका नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाना चाहिए। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए जिसके चलते कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रह सके।
विधायक ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सूचियां की जांच की जाएगी तथा जिले के प्रत्येक गांव के भूतों पर कांग्रेस से कार्य करता पात्र मतदाताओं के नाम का परीक्षण करेंगे इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं उनके नाम जुड़वाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 
विधायक ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ जन्माष्टमी एवं महारैली के साथ आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भागीदारी का आह्वान किया है। 
इस दौरान कांग्रेस के नेता महेश पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़, तरुण मंडलोई सहित अन्य कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form