भाई बहन के साथ भगवान जगन्नाथ निकलें नगर में
भक्तों ने खींची डोर,फूलों से पटा रोड
आलीराजपुर~~निर्धारित समय पर शहर के मुख्य फिसल नरसिंह मंदिर से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जैसी ही रथ पर सवार हुए भक्तों ने जय घोष के नारों से वातावरण को गुंजा दिया।
रथयात्रा कि आरंभ हुए जिस सरकार की केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान,सांसद अनीता चौहान, कलेक्टर डॉक्टर बेडकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,पूर्व विधायक मुकेश पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम राठौर सहित अन्य भक्तों ने भगवान के रथ की डोर खींचकर पुण्य लाभ लिया।
यात्रा का आरंभ होती ही भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती गई और भगवान जगन्नाथ की दर्शन करने के लिए लालायित होने लगे। वही भक्तों में रथ को खींचने की होड मचती देखी गई। क्या खास क्या आम सभी भक्तों प्रभु चरणों में आकर उनकी वंदना करते हुए भगवान जगन्नाथ की आशीर्वाद लेते देखे गए।
नीम चोक स्थित नृसिंह मंदिर आरंभ हुई रथयात्रा महात्मा गांधी मार्ग से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर,चांदपुर नाका,दाहोद नाका प्रतापगंज मार्ग,तिलक मार्ग,बस स्टैंड होते हैं वापस निम चौक के नृसिंह मंदिर पहुंची।
किया स्वागत लिया आशीर्वाद~~~ यात्रा आरंभ होने के पूर्व ही नगर में भक्ति भाव का वातावरण निर्मित हो गया था। युवक सफेद वस्त्र मैं गले में गमछा डालकर शुभ से ही अपने दो पहिया वाहन से घूम घूम कर रथयात्रा में आने का मानो नियंत्रण दे रहे थे। रथ यात्रा का स्वागत माहेश्वरी समाज,वाणी समाज प्रजापति समाज, लोहार समाज, राठौर समाज असाड़ा राजपूत समाज सहित कई धार्मिक संगठनों ने भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलदेव की पूजा अर्चना करते हुए पुष्प वर्षा की। पुरी यात्रा में महिलाएं लाल और पीली चुनरी में वही पुरुष वहीं पुरुष सफेद वस्त्र में दिखे।
रथयात्रा में स्वामी श्री वेंकटेषाचार्य जी महाराज पूरी यात्रा में भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे।
वस्तुत रथयात्रा का उद्देष्य सम्पूर्ण हिन्दू समाज में जागृति पैदा करना व एकता स्थापित करना है।
उल्लेखनीय हे कि रथयात्रा वर्ष 2009 से प्रारम्भ होकर सत्रहवे वर्ष में प्रवेष कर रही है। रथयात्रा के आयोजक सम्पूर्ण हिन्दू समाज है। रथयात्रा आलीराजपुर के अलावा आम्बुआ, चन्द्रषेखर आजाद नगर (भाबरा), दाहोद, जोबट, बाग, नानपुर, कुक्षी, छोटाउदयपुर, इन्दौर, खट्टाली, वड़ोदरा, डही सहित अनेक स्थानों से भक्तजन हुए।
रथयाता के दौरान पुलिस की टीम सजगता से व्यवस्था करते रहे।




