मंत्री सांसद, कलेक्टर ने
एक पेड़ मां के नाम लक्ष्मणी तीर्थ पर लगाए पौधे
आलीराजपुर~~~जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल लक्ष्मणी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 151 पौधों का रोपण किया गया।
मंदिर परिसर में किए गए वृक्षारोपण में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान, कलेक्टर डॉ अरविंद बेडेकर, भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह,मंदिर तीर्थ ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष कमलचंद जैन, सहित जैन समाज के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारीयो ने 151 पौधों रोपे।
इस दौरान स्वामी वात्सल्य श्री जीरावाला पार्श्वनाथ भगवान के जाप एवं संकलिन भक्ति संध्या का भी आयोजन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मनी ट्रस्ट मंडल, जैन श्री तीर्थ संघ आलीराजपुर, पद्म प्रभु ग्रुप एवं अन्य सेवाभावी सदस्य का विशेष योगदान रहा।


