आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने मारा



आदमखोर तेंदुए को ग्रामीणों ने मारा,पीएम के बाद किया अंतिम संस्कार
आलीराजपुर~~आदमखोर तेंदुआ को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। पिछले 15 दिन से आतंक का पर्याय बना आदमखोर तेंदुआ क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा था। 


सूचना पर वन विभाग के अधिकारी एसडीओ ए एस ओहरिया अपने दलबल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त कर घटनाक्रम को समझा।
वन विभाग की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारियों के दल डॉ  बेरवा, डॉ सीमा मौर्य, डॉ आशा  डावर, डॉ प्रवीण  डुडवे, और डॉक्टर पूजा सोलंकी ने   मृतक तेंदुए का वन विभाग परिसर में पोस्टमार्टम कर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का अंतिम संस्कार वन विभाग परिसर में  किया। 
उल्लेखनीय है कि 7जुलाई को सोंडवा तहसील के ग्राम कुंडवाद के नजदीक दो वन कर्मियों वनपाल जीवन प्रकाश मंडलोई और वनरक्षक विपुल चौहान क्षेत्र में तेंदुए द्वारा बकरी के शिकार की जानकारी सामने आने पर ग्राम में पहुंचे थे। इस दौरान अचानक आदमखोर तेंदुए ने आक्रमण कर दिया था जिसके चलते दोनों वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी बीच ग्राम के बहादुर युवक ने बहादुरी दिखाते हुए पत्थरों से हमला करने के चलते तेंदुआ भाग निकला। उसके बाद इंदौर से आई रेस्क्यू टीम ने पिंजरा लगाकर तीन दिन तक आदमखोर टेंडन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मंगलवार देर रात तेंदुए ने ग्राम वेसवाणी के नजदीक तेंदूए दो बकरियों का शिकार कर लिया। इसके पश्चात बुधवार दोपहर को गांव के दो युवक अपने मवेशी को चराने के लिए जंगल में ले गए थे उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायलो का उपचार गुजरात के बोडेली में किया जा रहा है। 
तेंदुए की लगातार क्षेत्र में उपस्थिति से आसपास के ग्रामवासियों में दहशत वातावरण बना हुआ था। इसी बीच गुरुवार दोपहर को क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा करते हुए तेंदुए पर आक्रमण कर दिया फल स्वरुप तेंदुए की मौत हो गई। 
क्या बोले जिम्मेदार~~तेंदुए की मौत के लिए एक कमेटी बनाई गई है। वह रिपोर्ट देगी उसके बाद ही अगली कार्रवाई क्या होगी इस पर कुछ कह सकेंगे। 
ए एस ओहरिया,एसडीओ वन विभाग आलीराजपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form