भाजपा नेता दूरसंचार निगम के सदस्य बनाए



भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता को बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति की जिम्मेदारी

आलीराजपुर--- क्षेत्रीय सांसद अनीता चौहान की अनुशंसा पर  भाजपा जिला उपाध्यक्ष  सिविल इंजीनियर एवं समाजसेवी संजय गुप्ता को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सदस्य मनोनीत किया है। 
उल्लेखनीय हे कि व्यापार क्षेत्र इन्दौर के अंतर्गत अपनी सेवाओं के विस्तार, पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूरसंचार सलाहकार समिति का गठन किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। मैं बीएसएनएल की सेवाओं को आमजन तक और अधिक सुलभ बनाने, विभाग और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण से कार्य करूंगा।
भाजपा नेता ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं लोकप्रिय विधायक  नागर सिंह चौहान, क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पोरवाल एवं संपूर्ण भाजपा संगठन का  आभार व्यक्त किया। 
इस नियुक्ति पर गुप्ता ने   बताया 
"पार्टी संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया और जो जिम्मेदारी दी, उस पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।"
भाजपा नेता गुप्ता की  नियुक्ति पर दूरसंचार विभाग के अधिकारी, भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता, जिले के सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, इष्टमित्र और जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाइयाँ देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form