श्रीराम गौ शाला में गोवर्धन पूजन सम्पन्न
सांसद और कलेक्टर ने रंगोली में उकेरा रंग
गोवर्धन पूजा, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के साथ गौ संवर्धन का प्रतीक~~सांसद श्रीमती चौहान
आलीराजपुर~~श्रीराम गौशाला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता चौहान,कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सांसद अनीता चौहान और कलेक्टर नीतू माथुर ने रंगों के माध्यम से आकर्षक रंगोली बनाए हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सांसद अनीता चौहान ने गोवर्धन पूजा के महत्व को बताते हुए इसे भारतीय संस्कृति पर्यावरण परीक्षण और गौसंवर्धन का प्रतीक बताते हुए प्रकृति के साथ किस तरह से संवेदनशील रहे इस संबंध में विस्तार से उद्बोधन दिया।
कैबिनेट मंत्री चौहान ने गो पूजन के महत्व को बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली के दूसरे दिन पशुओं का पूजन किया जाता है। इसके साथ ही मंत्री चौहान ने गौशाला को उत्कृष्ट बनाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि को संरक्षण के लिए देने के जीवन में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें। वही गौशाला को जिला प्रशासन द्वारा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।
कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को गौशाला में गौकास्ट से निर्मित दिये,गमले और लकड़ी बनाने में सहयोग करने की निर्देशदिए।
इस दौरान एसडीम सतीश पांडे, श्री राम गौशाला समिति संयोजक गणपत गुप्ता गोयल सेवा संघ संरक्षक मदन नगवाड़िया, श्रीराम गौशाला धेनु शक्ति संघ अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा व्यास और श्री राम गौशाला समिति अध्यक्ष सुनील राठौर सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे।
