कलेक्टर की सादगी, महिलाओं के साथ बैठी जमीन पर की चर्चा



कलेक्टर की सादगी, महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ जैविक खेती पर  ली जानकारी ~~
जैविक खेती पर्यावरण के साथ स्वास्थ के लिए लाभदायक~~श्रीमती माथुर
आलीराजपुर~~~
 ग्रामीण प्रवास के दौरान जब कलेक्टर ग्राम फाटा और  गुलवट पहुंची तो कलेक्टर की सादगी से महिलाए उस समय  अचंभित रह गई जब श्रीमती माथुर महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ गई और जैविक करती महिलाओं से चर्चा करते हुए जानकारी ली।
   दरअसल कलेक्टर श्रीमती माथुर  ग्राम फाटा गनबाईऔर गुलवट श्रीमती शर्मिला रितेश ओहरिया के नर्सरी, जैविक खेती और प्राकृतिक उत्पाद से जुड़े सामग्री केंद्र पहुंची।  इस दौरान महिलाओं से जैविक खेती में  उनकी इसमें रुचि, आती परेशानी और उत्पाद बेचने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि जैविक खेती ना केवल पर्यावरण के को सुरक्षित रखती हे अपितु स्वास्थ के लिए भी लाभदायक है।
वर्तमान में जैविक  एवं प्राकृतिक खेती से उगाए  उत्पाद जैसे दलहन,मोटा  अनाज की मांग बड़े शहरों में बहुत ज्यादा है।
जैविक खेती में महिलाओं के रुझान और परिश्रम को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकासखंडों में अन्य कृषकों को प्रेरित करते हुए क्लस्टर का निर्माण करे ताकि जैविक खेती करने वाले कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ ही इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार  मिल सके। वही जैविक खेती और सामग्री से संबंधित कार्य योजना बनाकर जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form